
महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगेंगी विशेष कक्षाएं, नवंबर में होगा युवा फेस्ट
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम पीयूष तिवारी ने ली प्राचार्यों की बैठक, रोजगारपरक शिक्षा और कौशल विकास पर दिया जोर धमतरी। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कैरियर मार्गदर्शन और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिले के महाविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। महाविद्यालयों में व्यापमं, लोक सेवा आयोग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने तथा आईटीआई में रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर



























