
ग्रामीण अंचल के विकास की मजबूत नींव: माटेगहन में प्रस्तावित परियोजनाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा
धमतरी। जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज अकलाडोंगरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम माटेगहन में प्रस्तावित विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बनने वाले मिनी स्टेडियम, शासकीय कॉलेज तथा खाद-बीज भंडारण गोदामों के लिए चिन्हित भूमि का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ग्राम माटेगहन में लगभग 5















